{"_id":"5b5b6a4e4f1c1b05468b47ef","slug":"121532717646-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेेणी पुरूष व महिला परीक्षा 2018 आगामी 29 जुलाई को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी एडीएम वित्त व राजस्व राजित राम प्रजापति को सौंपा है। सुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा के लिए सीसी कैमरे की निगरानी के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा के लिए पांच मजिस्ट्रेट के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कियाऱ् है। परीक्षा में 6191 पर शामिल होंगे। परीक्षा के लिए नगर के बसंत इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज, मिश्री लाल इंटर कॉलेज मवैया, आदर्श भारतीय बालिका इंटर कॉलेज, गुरूनानक गर्ल्सा इंटर कॉलेज, गुरूनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लि नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर सविता यादव, एसडीएम मड़िहान छत्रपाल सिंह, एसडीमए लालगंज अरविंद कुमार चौहान, और एसडीएम लालगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेेणी पुरूष व महिला परीक्षा 2018 की तैयारियों की समीक्षा किया। कहा कि परीक्षा के दौरान पूरी वीडियोग्राफी कराई जाए। मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। सकुशल और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए 29 जुलाई को परीक्षा केंद्र के आस पास 100 गज की दूरी तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करें। मुख्य कोषाधिकारी प्रश्नपत्रों को आयोग से प्राप्त करने के बाद डबल लाक में रखवना सुनिश्चित करें। इसके बाद 29 जुलाई को प्रात: आठ बजे से कोषागार खुलवाकर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा।