फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़ा

बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 24 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़ा
तहसील मुख्यालय चुनार पर बुधवार को बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने आए लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा माफीनामे के बाद कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पौनी गांव के दर्जनों ग्रामीण मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर दोपहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। वहीं कार्यालय में लोगों की फरियाद सुन रहे उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने शोर शराबा सुनकर कर्मचारियों को भेजकर शोर शराबा करने से मना किया। शोर शराबा बंद नहीं होने पर कुछ देर बाद एसडीएम चुनार भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम को ग्रामीणों ने मामला बताने की बजाए नारेबाजी करने लगे। इस पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से धरना प्रदर्शन किए जाने का अनुमति पत्र मांगा, जिस पर ग्रामीण नही दिखा पाए। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कानून के विरुद्ध है। धरना प्रदर्शन समाप्तकर समस्या बताएं लेकिन ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे। मामला गंभीर होते देख उपजिलाधिकारी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को वाहन में बैठाकर साथ लाई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने भविष्य में इस तरह से बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन नही किये जाने की माफीनामा के साथ कोतवाली से छोड़ दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गांव में किसी का व्यक्तिगत तालाब है, उसकी पैमाइस को लेकर कोई विवाद बताया जा रहा जबकि उसकी पैमाइस पूर्व में भी कराई गयी है और प्रदर्शनकारियों की संतुष्टि के लिए मैने पुन: पैमाइस कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed