फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पॉलीटेक्निक भवन की मरम्मत को बजट जारी

पॉलीटेक्निक भवन की मरम्मत को बजट जारी

Thu, 24 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक भवन की मरम्मत को बजट जारी
राजकीय पॉलीटेक्निक मिर्जापुर के मुख्य भवन और वर्कशाप के क्षतिग्रस्त सिविल एवं विद्युत कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। इसके लिए शासन द्वारा अवशेष एक करोड़ 11 लाख का बकाया बजट शासन ने जारी किया है। इससे पॉलीटेक्निक के जर्जर भवनों के निर्माण में तेजी आएगी। बता दें कि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के मुख्य भवन और वर्कशाप के क्षतिग्रस्त भागों की मरम्मत, सिविल और विद्युत कार्य हो रहा है। इसके लिए शासन द्वारा चार करोड़ 44 लाख की धनराशि को स्वीकृत किया था, जिसमें से अंतरिम किस्त एक करोड़ 11 लाख को जारी किया है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए विशेष सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा निदेशक प्राविधिक शिक्षा को दिशा निर्देश जारी किया गया है। प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि पॉलीटेक्निक भवन की मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है, इसके लिए अवशेष बजट शासन द्वारा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed