{"_id":"5a8c676b4f1c1b9b248b6281","slug":"121519150955-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घाटाले के आरोपियों पर की जाए कार्रवाई:जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक घाटाले के आरोपियों पर की जाए कार्रवाई:जिलाध्यक्ष
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देते कांग्रेसजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के आरोपियों और साजिश करने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजा।
धरना सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ब्रिटेन भागे विजय माल्या को तत्काल गिरफ्तार कर भारत लाया जाए। कहा कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही है लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भगवती चौधरी ने कहा कि जनपद में रबी की फसल की सिंचाई के लिए नहरों को पूरी क्षमता से चलाया जाए और जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। सुधा राय ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाए और गेहूं का समर्थन मूल्य 3450 रुपये लागू हो। प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा कि जिले की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराई जाए। एसपी पाठक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इस दौरान सुधाकर, रमेश त्रिपाठी, कैलाश उपाध्याय, अंजनीनंदन पांडेय, जुबैदा खातून, कमलेश दूबे, जनार्दन पाठक, अर्चना चौबे, शिव प्रताप सिंह आदि ने पीएनबी घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। संचालन अब्दुल वहीद ने संचालन किया। इस दौरान कड़े प्रसाद चौधरी, छोटे खान, भूपेंद्र शुक्ला, नफीसुल रिजवी, बसंत, अखिलेश मिश्रा, नरेश चौधरी, अवनीश ओझा, चंद्रहास दूबे, मनीष दूबे, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।