फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नहरों का जाल फैला फिर भी पानी को तरस रहे खेत

नहरों का जाल फैला फिर भी पानी को तरस रहे खेत

Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नहरों का जाल फैला फिर भी पानी को तरस रहे खेत
पड़री। सिंचाई के लिए पहाड़ी ब्लॉक में नहरों का जाल फैला हुआ है, बावजूद इसके किसान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। क्षेत्र के हिनौती, जमथुआ बंधी में पानी नही होने से किसानों के माथे पर अभी से सिकन आ गई है। निजी संसाधनों से युक्त किसान अपने फसलों की बुआई कर ले रहे हैं, लेकिन नहरों पर आश्रित किसान बोआई नही कर पा रहे हैं। फलस्वरूप सैकड़ों एकड़ जमीन परती पड़ गई है। चुनाव के पूर्व सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नहरों से टेल तक पानी पहुंचाने का वादा किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

विकास खंड पहाड़ी में स्थित हिनौती बांध में पानी कम होने व जमथुआ बंधी में पानी नही होने के कारण क्षेत्र के किसानों के समक्ष सिंचाई संकट गहरा गया है। इससे संबंधित एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान पानी के अभाव में रबी की बुआई नही कर पा रहे हैं। इतना ही नही बरसात नहीं होने से बरसात के सहारे की जाने वाली खेती भी दम तोड़ रही है। हिनौती बांध से निकली चांदलेवा व परसनपुर टेढ़ा नहरों की दशा अत्यंत दयनीय है। मरम्मत के अभाव में विगत पांच वर्षों से किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। कमोबेश यही हाल जमथुआ बांध से निकली भरपुरा नहर का हैं। यहां का बियर लगभग कई वर्ष पूर्व टूट गया है, जिससे अपर खजुरी से पानी छोड़ने पर नहर में नही आकर अगल बगल नदी नालों में बह जा रहा है, कहने को तो क्षेत्र में सबसे बड़ा ढेकवा बांध है। बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी नहरों के साफ सफाई व मरम्मत के अभाव में टेल पर बसे खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं। जिन किसानों के पास निजी संसाधन हैं वो तो किसी तरह रबी फसल आदि को बोआई कर ले रहे हैं, लेकिन जिनके पास संसाधन नही हैं, वे किसान अपने खेतों की बोआई नही कर पा रहे हैं। किसान शशि प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, बाल मुकुन्द सिंह, विजय बहादुर सिंह, गौरी सिंह, मेवालाल यादव, रामबली दुबे, सिद्घनाथ यादव, कल्लू उपाध्याय ने भविष्य में सिंचाई के लिए नहरों की सफाई व टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed