फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीएसटी की खामियों को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

जीएसटी की खामियों को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की खामियों को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आहवान पर जीएसटी कानून की खामियों के विरोध में सोमवार जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय मंत्री शत्रुघ्न केशरी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकडों व्यापारी जुलूस निकाल कर मुख्यालय पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने जीएसटी के खामियों व परेशानियों पर रोष व्यक्त किया तथा उसके समाधान की मांग किया। व्यापारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित 52 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों की मांगों पर मौन रह कर उनके साथ अन्याय कर रही है। जीएसटी में सैकड़ों खामियां व्याप्त हैं, लेकिन दो चार बिंदुओं पर राहत देकर व्यापारियों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दस प्रतिशत उद्योगपतियों क चक्कर में 90 प्रतिशत परंपरागत व्यापारियों को खत्म करके उन्हें बेरोजगारी की ओर ढकेलने का कार्य रही है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने जीएसटी के खामियों का विरोध किया। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष पूनम चंद्र जैन ने कपड़े के व्यापार पर एक ही बार जीएसटी लेने की मांग की। टैक्सेशन बार के अध्यक्ष धर्मेंद्र साध ने रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों व जीएसटी पोर्टल द्वारा तमाम चीजों को स्वीकार न करने पर उसके समाधान करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता सर्राफा मंडल के महामंत्री शिव मुंदणा एवं संचालन संजय सिंह गहरवार ने किया। धरना प्रदर्शन में सुनिल सिंह, अमित श्रीनेत, मोहन लाल सोनी, लक्ष्मण उमर, मनीष गुप्ता, विकास सिंह, अनिल अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, चंद्र शेखर मैनी, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed