{"_id":"593ee1551126f4db598b4607","slug":"121497293141-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सात किमी संपर्क मार्ग पर चलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सात किमी संपर्क मार्ग पर चलना दुश्वार
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। विकास खंड जमालपुर के शर्मा मोड़-शेरवां संपर्क मार्ग के बीच से निकली बिक्सी से चैनपुरा तक जाने वाली लगभग सात किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। यह मार्ग बिक्सी बाजार से खड़ेहरा, वियरही, हसौली, ओड़ी, गोगहरा, चैनपुरा गांव से होते हुए स्टेट हाइवे संख्या-97 के ओइनवां को जोड़ती है। क्षेत्र के हसौली से ओड़ी होते हुए गोगहरा तक करीब चार किलोमीटर मार्ग की दशा अत्यंत दयनीय होने से ग्रामीण जनता सड़क पर चलने से कतराते हैं।
करीब डेढ दशक पूर्व इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था, जो सात साल से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने और योगी मंत्रीमंडल में जनपद के जमालपुर ब्लॉक के ओडी गांव के स्वतंत्र देव सिंह को शामिल किए जाने से लोग इस सड़क को वीआईपी रोड का नाम देने लगे, क्योंकि यह सड़क परिवहन मंत्री के गांव ओड़ी तक जाने वाली प्रमुख मार्गों में शामिल है, जबकि हसौली गांव के सामने से ओड़ी गांव तक लगभग दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत पिछले सात सालों से नहीं हुई हैं। योगी सरकार के 15 जून के पूर्व सभी सडकों को गड्ढामुक्त करने के फरमान के बाद भी परिवहन मंत्री के गांव को जोड़ने वाली सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड जमालपुर में
विज्ञापन
गड्ढामुक्त सड़क अभियान मजाक बन कर रह गया है, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी सिंह समय से सड़क मरम्मत कार्य को पूरा करने का ढोल पीट रहे हैं। क्षत्र के महेंद्र नाथ सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष दूबे, गुप्तनाथ द्विवेदी, रमेश सिंह, काशीनाथ सिंह, राम आसरे यादव, डा. दूधनाथ यादव आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिक्सी से ओड़ी-चैनपुरा संपर्क मार्ग को अविलंब दुरुस्त कराए जाने की मांग की है, जिससे आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस बी सिंह का कहना है कि समय से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। बजट की थोड़ी कमी है। बजट आते ही सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।