फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   12 markets in 5 kilometers, not a single parking spot

Mirzapur News: 5 किलोमीटर में 12 बाजार, पार्किंग एक भी नहीं

Sat, 08 Nov 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 markets in 5 kilometers, not a single parking spot
नगर के रमईपट्टी मार्ग पर जाम में फंसे वाहन, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। शहर के पांच किलोमीटर क्षेत्र में 12 बाजार हैं। एक भी बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस कारण लोग सड़कों और पटरियों पर वाहन खड़ा करते हैं। इस कारण शहर में सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। यह हाल तब है जब नवंबर महीने में यातायात माह चल रहा है। यातायात पुलिस सिर्फ वाहनों का नो-पार्किंग में चालान करके यातायात माह की फर्ज अदायगी में लगी है। नगर पालिका की ओर से भी पार्किंग के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कचहरी के पास एक खेल मैदान है। जहां लोेग गाड़ी खड़ी करते थे। अभी वहां मेला लगा है।
विज्ञापन


यहां से शुरू होता है जाम का सफर
शहर में जाम का सफर कचहरी से शुरू होता है जो शास्त्री पुल तक रहता है। शास्त्री पुल से मुकेरी बाजार होते रेलवे स्टेशन पीलीकोठी, पीलीकोठी से भरुहना, पुलिस लाइन होते हुए रमईपट्टी कचहरी तक पांच किलोमीटर के क्षेत्र में 12 से अधिक बाजार हैं। जहां हमेशा वाहनों का आवागमन होता है। वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमाेहानी क्षेत्र तो नगर का सबसे मुख्य इलाका है। जहां पर सभी प्रमुख दुकानें हैं। कपड़ा, किराना, कॉस्मेटिक्स, सब्जी-फल व फास्ट-फूड की दुकानें, रस्टोरेंट, होटल हैं। सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करने आते हैं। इन प्रमुख बाजारों में कोई पार्किंग की सुविधा नहीं है। जाम लगने के बाद पुलिस सक्रिय होती है। वाहनों का चालान करती है। इस पर आए दिन विवाद होता है।
विज्ञापन



ये है शहर के प्रमुख बाजार
संकटमोचन, वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, मुकेरी बाजार, टटहाई मार्ग, गणेशगंज, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, पीलीकोठी, संगमोहाल आदि प्रमुख बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में है दो स्टैंड, पार्किंग कहीं नहीं
नगरपालिका की ओर से नगर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। मंडलीय अस्पताल और बथुआ में दो स्थानों पर वाहन स्टैंड है। अस्पताल में मरीज के परिजन और बथुआ में सवारी वाहन का स्टैंड है। कचहरी के पास खेल का मैदान सिटी क्लब है। जहां पर दिन में लोग वाहन पार्क करते हैं। कचहरी और एसपी कार्यालय या रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोग यहां वाहन खड़ा करते है। यह मैदान नगर पालिका का है। गाड़ी खड़ा करने पर यहां सुरक्षा को कोई प्रंबध नहीं है।
कचहरी और घंटाघर के पास है एकल मार्ग, विपरित दिशा से आने पर लगता है जाम
जाम की समस्या से निजात के लिए कचहरी और घंटाघर के पास एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है। जिससे कि बाजार में जाम न लगे। कभी-कभी ऑटो और अन्य वाहन चालक गाड़ी लेकर एकल मार्ग पर विपरित दिशा में चले जाते है। इससे जाम लगता है।
अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा और दुकान, लग रहा जाम
मंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर गेट के सामने ही ठेले पर फल और अन्य सामान बेचे जाते हैं। ई-रिक्शा चालक वहीं पर ई-रिक्शा खड़ी करते हैं। अस्पताल में आने-जाने वाले मरीज और एंबुलेंस को भी समस्या होती है। जाम लगता है।



नगर क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के लिए अस्पताल और बथुआ में वाहन स्टैंड है। सिटी क्लब में भी लोग वाहन खड़ा करते है। पार्किंग के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed