फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   12 arrested for gang stealing batteries from towers

Mirzapur News: टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 12 गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
12 arrested for gang stealing batteries from towers
मिर्जापुर/राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने टावरों से बैटरी और अन्य सामान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चार बाल अपचारी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सबमर्सिबल, तांबा का तार, गैस सिलिंडर, मोनो ब्लाॅक, बैटरी आदि सामान के साथ मैजिक वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी नक्सल ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि किसान इण्टर काॅलेज के पास से टाटा मैजिक वाहन में चोरी का सामान रखा है। जिसे कुछ लोग बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक सवार चोरी करने वाले गैंग के 12 लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार निवासी बेचू श्रीवास्तव उर्फ शनि देवल, रितेश श्रीवास्तव उर्फ टून्नू, शेरू श्रीवास्तव, अहमद अली, नितीश उर्फ कुश, शनि विश्वकर्मा, अमन श्रीवास्तव, काजू प्रजापति निवासी मधुपुर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र और चार बाल अपचारी शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो सबमर्सिबल, दो बोरे में रखा 24 किलो 530 ग्राम तांबा, तीन गैस सिलिंडर, एक मोनो ब्लाॅक, दो बैटरी, एक इनवर्टर, एक जनरेटर, पांच बंडल सरिया (वजन 291 किलो 200 ग्राम) बरामद हुए हैं। इसके अलावा 27 लोहे के एंगल (वजन 98 किलोग्राम) और मैजिक वाहन भी बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि राजगढ़ थाने में चोरी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। जिनका खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका एक गैंग है, जो दिन में रेकी कर रात में योजना के तहत टावरों में लगने वाली बैट्री, तार व अन्य प्रकार के सामान चोरी कर कबाड़ व्यापारी काजू प्रजापति को बेच देते हैं। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। अर्जित धन को आपस में बाट लेते हैं। चोरी का सामान लेने वाले कबाड़ी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed