{"_id":"65848d389e651ff23d0c8e27","slug":"117-centers-built-in-the-district-for-up-board-examination-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10094-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बने 117 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बने 117 केंद्र
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए अब जिले में 117 केंद्र होंगे। इसके पहले बोर्ड की ओर से 102 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी।
यूपी बोर्ड ने 102 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर उस पर आपत्ति मांगी थी। आपत्ति दाखिल करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था। जिले मेंं 30 नवंबर तक 77 आपत्तियां आई थीं। आपत्तियों की जांच के बाद सभी केंद्रों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर सूची को अंतिम रूप देकर बोर्ड के पास भेजा गया। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा के लिए 117 केंद्रों का निर्धारण कर उसकी सूची जारी की है। अब इन्हीं केंद्रों पर जिले के 72730 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72730 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 40850 तथा इंटरमीडिएट के 32681 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची पोर्टल पर जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी केंद्रों का तहसील स्तर पर जांच करके आख्या देने के बाद ही इनको अंतिम रूप दिया गया है। परीक्षा की शुचिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए न पकड़ा जाए, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कहा कि बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।