{"_id":"5c364b44bdec2256c106ee2a","slug":"11547062084-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट व छुट्टा पशुओं से तंग ग्रामीण सड़क पर उतरकर रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट व छुट्टा पशुओं से तंग ग्रामीण सड़क पर उतरकर रोड किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। पेयजल संकट व छुट्टा पशुओं से तंग ग्रामीण हलिया मार्ग के मवईकला स्थित पंचशील डिग्री कालेज के समीप बुधवार की सुबह सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं व पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। उपजिलाधिकारी के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराए जाने के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
हलिया विकास खंड के मवईकला स्थित पंचशील डिग्री कालेज के समीप हलिया-लालगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे हिंदू हितैषी हम संगठन के बैनर तले पेयजल संकट व छुट्टा पशुओं से तंग देवघटा पांडेय तथा बेमौरी गांव के नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया जा रहा है, जिसकी कोई स्थायी व्यवस्था आजतक नहीं की गई। देवघटा पांडेय तथा बेमौरी गांव के लोग आज भी बेलन नदी के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। जल स्रोत नीचे होने के कारण हैंडपंपों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हलिया विश्वज्योति राय ने संबंधित मांगों को उपजिलाधिकारी के माध्यम से पूरी कराने का आश्वासन दिया और लगभग दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। इस दौरान हिंदू हितैषी हम संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, जिला प्रभारी धर्मेंद्र, जिला महामंत्री अखिलेश पांडेय, अंकित उपाध्याय, ज्ञानचंद कोल, विजयलाल कोल, भाईलाल कोल आदि उपस्थित रहे।