फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाजपा कहने में नही करने में करती है विश्वास: अनुराग

भाजपा कहने में नही करने में करती है विश्वास: अनुराग

Thu, 24 May 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कहने में नही करने में करती है विश्वास: अनुराग
क्षेत्र के ग्राम पंचायत डवक को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने पुल का लोकार्पण कर सौगात दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चलती है, इस पर ही विश्वास भी रखती है।
विज्ञापन

चुनार विधायक ने कहा कि आज हमारी गठबंधन की सरकार कार्यकर्ताओं की प्रयास और हम लोग मिर्जापुर के विकास के मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की। जिसमें तीन जिले को सेंटर मानकर मिर्जापुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। इसका फायदा सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जमीन उपलब्ध हो गया है, जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। किसानों को गेंहू की खरीद की समस्या है। सरकार गुजरात से बोरे की व्यवस्था करा रही है जल्द ही किसानों की समस्या से मुक्ति मिलेगी। चुनार के विकास के सतत प्रयासरत हूं। जमालपुर क्षेत्र के डवक ग्राम पंचायत मे बियार जाति व मौर्या बस्ती में जाने के लिए पुल नही होने के कारण गामीणों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था। विधानसभा चुनाव में गामीणों की मांग पर विधायक किस्त के पहले आवंटन की घोषणा की थी। चुनार विधायक ने चुनाव जीतने के बाद चार लाख साठ हजार की लागत से निमार्ण कराकर दो माह के अंदर ग्रामीणों को आवागमन के लिए सुपुर्द कर दिया। इस दौरान दिलीप सिंह, आलोक सिंह, किशोर सिंह, मन्ना सिंह, नरसिंह चौहान, मोती सिंह, दीपक कनौजिया, दिनेश बियार, संतरा देवी, तिलोकी पटेल, सुरेन्द सिंह, राम प्रवेश बियार, लालमनी बियार, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed