फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मनरेगा कार्यो में बढ़ाए मानव दिवस

मनरेगा कार्यो में बढ़ाए मानव दिवस

Wed, 06 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्यो में बढ़ाए मानव दिवस

विज्ञापन
जमालपुर। विकास खंड सभागार में पीडी डा. हरिचरण सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जियो टैगिंग और मनरेगा के तहत कार्यों में मानव दिवस बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में तेजी लाए साथ ही हिनौता गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त भेजने के लिए स्वयं जियो टैगिंग की।

विकास खंड जमालपुर में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक के दौरान विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को द्वितीय किस्त उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए प्राथमिकता पर जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। मनरेगा में एबीपीएस, कनवर्जन, मानव दिवस को बढ़ाने का कार्य भी जोड़ दिया गया है। समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को गांवों में जिओ टैगिंग के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि जिओ टैगिंग के बाद सभी ग्राम पंचायत सचिव अपनी रिपोर्ट शाम तक सौंप दे। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीडी ने हिनौता ग्राम में 14 लाभार्थियों की जियो टैगिंग स्वयं किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी अमीर राम, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed