{"_id":"5a22f28c4f1c1b9f678bf137","slug":"11512239756-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय स्काउट गाइड रैली के आयोजन में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय स्काउट गाइड रैली के आयोजन में जुटा विभाग
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपदीय स्काउट गाइड रैली वर्ष 2017-18 के सफल आयोजन के लिए मुख्यायुक्त व डीआईओएस अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा किया। कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य छह, सात और आठ दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहाकि सभी विद्यालय ससमय तैयारियों पूर्ण कर लें, जिससे स्काउट गाइड को परेशानी नहीं हो।
डीआईओएस ने कहा कि जनपदीय स्काउट गाइड रैली में आने वाले स्काउट गाइड के रहने और भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि स्काउट संवर्ग में सदर तहसील की टीमें एएस जुबिली इंटर कॉलेज, चुनार तहसील की टीमें शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज, लालगंज तहसील और मड़िहान तहसील की स्काउट टीमें बीएलजे इंटर कॉलेज में ठहरेंगी। वहीं गाइड संवर्ग में गुरुनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी में चुनार, मड़िहान और लालगंज की सभी गाइड टीमें रुकेंगी। सदर तहसील की टीमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज और नेशनल कान्वेंट स्कूल ब्रहमचारी कुंआ के पास में रुकेंगी। सभी टीमें छह दिसंबर को प्रात: आठ बजे तक प्रतिभाग करेंगी। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान डा. बीनारानी सिंह, डा. संजय कुमार मिश्र, डा. प्रेमशंकर सिंह, डा. अशोक कुमार शुक्ल, अनीता यादव आदि मौजूद रहे।
जांच शिविर अंतिम सप्ताह में
मिर्जापुर। जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन स्काउट गाइड के आवेदकों का जांच शिविर दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में लगेगा।