{"_id":"59aafb704f1c1bed278b4ef9","slug":"11504377712-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नहर में पानी चालू नहीं करने पर भड़के मिर्जापुर रीवा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नहर में पानी चालू नहीं करने पर भड़के मिर्जापुर रीवा मार्ग किया जाम
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। सिरसी नहर के बरौधा राजवाहा में सिंचाई के लिए पानी न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने शनिवार को परसिया गोकुल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम चलता रहा, जिससे रीवा-मिर्जापुर मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई थीं। दोपहर एक बजे पहुंचे एसडीएम ने रविवार को राजवाहा में पहुंचने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
सिरसी मुख्य नहर से निकले बरौधा राजवाहा से कठार , परसिया गोकुल, परसिया राजा, मटिखना , दिघुली, अतरैला राजा, धवनरवा , शिवराजपुर आदि गावों में पानी पहुंचता है। रजवाहा में पानी नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है। सिरसी बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद आज तक बरौधा राजवाहा में नहीं पहुंच पाया। किसानों ने तीन दिन पहले जिलाधिकारी को पत्रक देकर पानी छोड़ने की मांग की थी। उन्होंने हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह दस बजे सैकड़ों किसानों ने रीवा-मिर्जापुर राजमार्ग को जाम कर दिया । सड़क पर बैठे किसान जाम खुलवाने के लिए अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे । दोपहर एक बजे एसडीएम लल्लन राम और छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रविवार तक नहर में पानी पहुंच जाने का आश्वासन दिया। सिंचाई विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। जाम करने वालों में राजेश मिश्र, शुभाष पटेल ,बबलू मिश्र, नागेश्वर पांडेय, मातेशवरी यादव,छोटेलाल पाल, पप्पू मौर्य, सत्यप्रकाश पाल, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन