फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अध्यक्ष हीरालाल व सचिव आशुतोष ने ग्रहण किया शपथ

अध्यक्ष हीरालाल व सचिव आशुतोष ने ग्रहण किया शपथ

Fri, 04 Jan 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष हीरालाल व सचिव आशुतोष ने ग्रहण किया शपथ
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को वर्ष 2019 के लिए चुनी गई कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमा प्रसाद सिंह ने सभी नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों को शपथ पद व गोपनीयता दिलाई। इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नई कार्यसमिति के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल पांडेय व सचिव आशुतोष अग्रवाल ने संघ की गरिमा के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्घता दोहराई। समारोह में संघ सचिव ने रचनात्मक कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित करने की रूपरेखा भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए। अपर पुलिस अधीक्षक ए.के सिंह सहित कमिश्नरी बार के अध्यक्ष कमला प्रसाद श्रीवास्तव, तहसील बार के अध्यक्ष मदन मोहन दूबे ने भी विचार व्यक्त किए। संघ के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने सभी अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति अपना आभार जताया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, सूरेंद्र कुमार सिंह, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कमलेश पाठक, शशांक शेखर चतुर्वेदी, कृपा शंकर मिश्र, गंगा राम यादव, अशोक सिंह, रविंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, संजय मालवीय, रूद्र गोस्वामी, रामसागर, विजय त्रिपाठी, पवन पांडेय सहित न्यायिक अधिकारी व तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed