{"_id":"5b69edee4f1c1bf6548b73fd","slug":"111533668846-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर से खुल रही गांव में शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर से खुल रही गांव में शराब की दुकान
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के हरदी सहजनी गांव में खुली शराब की दुकान के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंगलवार को दुकान के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शराब की दुकान हटवाने की मांग की। कहा कि देशी शराब की दुकान सुबह पांच बजे ही खुल जाती है और शराबियों का जमावड़ा लग जाता जिससे माहौल खराब हो रहा है।
हरदी सहिजनी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में धुत शराबी उत्पात मचाते हैं। आने जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। गलत सोहबत में पड़कर गांव के युवा भी शराब के आदी बन रहे हैं जिससे गांव में स्थिति खराब होती जा रही है। कहा कि हरदी सहिजनी में राम जानकी मंदिर, इमामबाड़ा एवं इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा के बगल में देशी शराब कि दुकान खुलने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शराबियों के आतंक से आजिज आकर ग्रामीणों को फिर प्रदर्शन करना पड़ा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से देशी शराब कि दुकान को हटाने कि मांग की। इस मौके पर शम्भू नाथ, राजेश कुमार, कैलाश, लाल बहादुर, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, कन्हैया, विनय कुमार, महेन्द्र नाथ, अमित कुमार, अवध नारायण आदि मौजूद रहे।