फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   करो योग रहो निरोग:रत्नाकर

करो योग रहो निरोग:रत्नाकर

Thu, 21 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
करो योग रहो निरोग:रत्नाकर
विज्ञापन

मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में गुरुवार की सुबह आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योगाचार्यों ने विभिन्न योगाभ्यास कराने के साथ उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. अरुण शंकर पांडेय ने कहा कि योग जीव, मन और आत्मा का समागम है।
नगर के पक्काघाट के सामने गंगा के बीच रेत के टीले पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन समेत बड़ी संख्या में योगाभ्यास किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने योग के प्रचार प्रसार और संवर्धन के लिए बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। योगाचार्य भोलानाथ एवं योगी ज्वाला प्रसाद ने योगाभ्यास कराया। लोक गायक अमित दुबे ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, अपना दल जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, एडीएम राजितराम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, अमरेंद्र पोत्सायन, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम, नगर विधायक आदि ने राजकीय इंटर कॉलेज में में योगाभ्यास किया। एनसीसी कैडेेट्स ने समादेशक अधिकारी कर्नल एसके वर्मा, सुबेदार मेजर केशर सिंह राठौर के कमलेश के निर्देशन में योग किया। एमजीआईटीआई कॉलेज परिसर में अनुदेशक आशीष सिंह, वीर बहादुर पाल व नीरज गुप्ता ने योग कराया। अग्रसेन भवन में योग गुरू प्रवीण शुक्ला ने योग कराया। इसमें अनूप अग्रवाल, नम मित्तल, नितीश अग्रवाल आदि रहे। श्रीगजानंद शीतल यादव महाविद्यालय पिपराडाड में छात्र-छात्राओं ने योग किया। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आईटीआई कॉलेज गैपुरा में योगाचार्य ज्वाला सिंह और भोलानाथ ने योग कराया। शहीद उद्यान में प्रमोद अग्रवाल ने योग कराया। बैचलर कल्चर वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति की ओर से संचालित बाल गृह बालिका संस्थान में बालिकाओं ने कृतिका सिंह, डा. आशा राय, अर्चना सिंह के निर्देशन में योग किया।
विज्ञापन

बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में प्रो. साकेत कुशवाहा, प्रो. आशीष सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इससे पहले प्रशासनिक भवन के योग कक्ष में महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रो. आशीष सिंह ने कहा कि योग को आत्मसात कर विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। बी.एन.वाई.एस. पाठ्यक्रम के डिमास्ट्रेटर डॉ. अरुण शंकर पाण्डेय ने कहा कि योग जीव, मन एवं आत्मा का समागम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
महिलाओं और बच्चों ने भी किया उत्साह से योगाभ्यास
सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कालेजों में किए गए कार्यक्रम
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय दिवस पर ब्लाक, नगरपालिका, थाना समेत सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें शामिल अधिकारियों समेत विभिन्न आयु वर्ग को लोगों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
पहाड़ी ब्लाक के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सहकारी संस्थाओं में योगाभ्यास कराया गया। श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज पड़री में प्रशिक्षक राजेश सिंह योगासन कराया। डॉ जयदीप सिंह उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विद्या भूषण दुबे, अजय ओझा आदि रहे। ब्लॉक प्रांगण में योग दिवस पर जय प्रकाश दुबे, थाने पर श्रीराम यादव, सूर्यनाथ यादव, उमेश राय आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ वीके भारती, डा. आनंद सिंह, डॉ राजीव रतन, डॉ शशि कांत, अरुण कुमार उपाध्याय, कुलदीप शुक्ला आदि रहे।
जमालपुर ब्लॉक में आयोजित योग शिविर में बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह, अमित कुमार, रविंद्र नाथ सिंह, नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे। कोन ब्लाक कार्यालय में योग गुरु संजय पांडेय ने योगासन कराया। हलिया ब्लाक मुख्यालय पर योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार पटेल ने बीडीओ सुदामा सिंह यादव के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया। इसके बाद ब्लाक परिसर में पौधरोपण हुआ। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य रेंज परिसर में क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। हलिया थाने में योगाभ्यास कराया गया। लालगंज तहसील परिसर में आयोजित शिविर में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे आदि ने योग किया। ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी विजयनाथ दूबे के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के तहत विशेष प्रशिक्षण केंद्र तुकरहा में जगदीश दुबे कराया। ड्रमंडगंज में आयोजित शिविर में वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी अजीत, प्रधान देवहट शांति देवी आदि शामिल रहीं। सीखड़: अदलपुरा में साक्षी वाटिका में ओम प्रकाश सिंह ने योगाभ्यास कराया। प्रमुख ममता सोनकर ने योग के लिए प्रेरित किया। आर्य समाज बगहा के संचालक बेचन सिंह ने योग का महत्व बताया। ओम प्रकाश सिंह ने आनंद पथ की ओर पुस्तक अतिथियों को भेंट की। अध्यक्षता प्रधान ममता सिंह ने किया।
चुनार में किला परेड ग्राउंड पर विधायक अनुराग सिंह ने योग शिविर का उद्घाटन किया। प्रशिक्षक राम ध्यान सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। शिविर में एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, ईओ विनय तिवारी, ब्रम्हा कुमारी कुसुम, अजीत कुमार मौजूद रहे। जिगना ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में श्रवण कुमार शुक्ला, हरिशंकर पांडेय व नागेंद्र सिंह ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान रामअवध पांडेय, अशोक शुक्ला, जय सिंह, राजेंद्र पाठक, कमलेश मौजूद रहे। खम्हरिया कला, खैरा, गोगांव, बिहसडा कला, बघेडा़कला, चेहरा आदि ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया ।


योग से निरोग रहने का लिया संकल्प
राजगढ़। क्षेत्र में आयोजित योग शिविरों में शामिल लोगों ने नियमित योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। ददरा, हिनौता हनुमान मंदिर, भैसाखात शिव मंदिर, जूनियर हाई स्कूल राजगढ़, किसान इंटर कालेज, चौखडा इंटर कालेज, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर संतोष मौर्य, राज कुमार सिंह, विजय गुप्ता, ओम प्रकाश आदि रहे। मड़िहान तहसील परिसर में एसडीएम सविता यादव, मड़िहान कोतवाली में इंस्पेक्टर बीएस पटेल के नेतृत्व प्रशिक्षक श्रीपति योगी, सर्वजीत तथा माला सिंह ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर तहसीलदार रामजीत मौर्या, नायब तहसीलदार उमेशचंद, आरके विजय श्रीवास्तव, राममूरत मौजूद रहे। कैलहट क्षेत्र में रामभजन सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बरेवा में बीटीसी और आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। मां सरस्वती एजुकेशनल इंस्टीट्यूट परसोधा में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, प्रशांत यादव, विकास, नीरज सिंह उपस्थित रहे। शिवम पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने योगाभ्यास किया। पंचायत भवन कैलहट पर योग प्रशिक्षक बब्बू कुशवाहा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर गुलाब सिंह, जितेंद्र चौहान, राहुल सिंह, बबलू, संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed