{"_id":"5b26a1304f1c1b684d8b6f3c","slug":"111529258288-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही व आरक्षी पद पर भर्ती के लिए परीक्षा 18 और 19 जून होगी। 11 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों में जिला और पुलिस प्रशासन रविवार को भी जुटा रहा। पुलिस भर्ती परीक्षा मजिस्ट्रेटों और सीसी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, एसडीएम मड़िहान सविता यादव परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में आरक्षी भर्ती परीक्षा 2018 में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र सोनकर ने बताया कि जनपद में 11 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा होगी। एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी लायसं स्कूल, नायब तहसीलदार मड़िहान उमेशचंद्र राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया, तहसीलदार न्यायिक करमेंद्र सिंह स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय मुसफ्फरगंज, नायब तहसीलदार सदर संतोष कुमार गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव गुरुनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी, एसडीएम लालगंज सुनील मिश्र आरआर चंद्रदीपा इंटर कॉलेज, तहसीलदार चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह पंडित रामचंद्र मिश्र इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज, तहसीलदार विकास पांडेय माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट छत्रपाल राजस्थान इंटर कॉलेज और तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य सावित्री बालिका इंटर कॉलेज जमुनहिया और तहसीलदार लालगंज ओम प्रकाश पांडेय की निगरानी में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाला महंत में भर्ती परीक्षा होगी। 18 और 19 जून को पहली पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी।