{"_id":"5ae75a194f1c1b320a8b7590","slug":"111525111321-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मृत हुए लोगों को दी श्रद्घांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मृत हुए लोगों को दी श्रद्घांजली
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्घांजली देने के लिए रविवार की देर रात आरटीओ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों ने नगर के महुवरिया से एक कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देेते हुए कहा कि अगर हम यातायात नियमों का पालन करना सीख ले तो सड़क दुर्घटनाओं मृत हुए लोगों के लिए सच्ची श्रद्घाजंलि होगी।
कैडिल मार्च के दौरान आरटीओं ओपी सिंह एवं एके गुप्ता ने कहा कि हमारी एक गलती के चलते हम दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इसलिए हमे सड़क पर चलते समय पूरी यातायात नियमों का ध्यान रखना होगा। तभी हम अपने साथ साथ लोगों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। एआरटीओ यूबी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसके साथ साथ उसका पूरा परिवार बिखर जाता है। इसलिए उसे सफर करते समय अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने कहा कि वाहन चलते समय हेलमेट लगाकर चले। चार पहिया वाहन चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे। इसके साथ ही हाइवे पर चलते समय यातायात संकेतों पर हमेशा ध्यान रखे।