{"_id":"5a36bdaa4f1c1baf678c22d9","slug":"111513536938-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल के लिए टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल के लिए टीम घोषित
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला वालीबाल एसोसिएशन को ओर से सीनियर वर्ग वालीबाल के लिए पुरूष व महिला टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित टीम मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होंगे।
मैनपुरी जनपद में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही 66 वीं ओपेन प्रदेशीय वालीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए जिले की पुरूष व महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला ओलंपिक एवं वालीबाल संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया टीम जोधपुर हावड़ा ट्रेन से सुबह 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी आधार कार्ड के साथ चार फोटो साथ लाएं। चयनित पुरूष टीम में आशीष कुमार सिंह, सादाब, दिव्यांशू सिंह, मनोज यादव, नवनीत त्रिपाठी, शुभम पांडेय, राजकुमार, अक्षय पाठक, हिमांशु पटेल, राहुल, विशाल यादव व मदन आदि रहे। महिला टीम में सलोनी निशा, अर्चना यादव, अनीता, आंचल पटेल, नीलू विश्वकर्मा, डाली सिंह, प्रियंका सिंह, काजल पाल, अंबालिका, ज्योति सिंह, नेहा एवं रूचि आदि शामिल रही। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, संजय कुमार, बलराज सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।