{"_id":"5a2593bb4f1c1b74698bfd42","slug":"111512412091-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र कैलहट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र कैलहट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट। जिले में धान खरीद प्रारंभ हो गई है, लेकिन क्रय केंद्रों पर बोरा और धन की कमी है। जिसके चलते धान खरीद में परेशानी हो रही है। अमर उजाला द्वारा क्रय केंद्रों पर व्याप्त कमियों को लेकर क्रय केंद्र पर न बोर, न बजट खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को उप जिलाधिकारी चुनार सुनील कुमार मिश्रा ने धान क्रय केंद्र कैलहट का निरीक्षण किया।
एसडीएम चुनार ने क्रय केंद्र प्रभारी घुरे प्रसाद सिंह से केंद्र पर बोरे की उपलब्धता, धान चालने के लिये छनना, धान की नमी मापने का यंत्र, बजट आदि के बारे में भी पूछताछ की। केंद्र प्रभारी ने बताया की सोमवार को 15 सौ बोरा उपलब्ध हुआ है, परंतु पर्याप्त मात्रा नहीँ है। केन्द्र प्रभारी ने उप जिलाधिकारी को बताया कि धान क्रय केंद्र कैलहट का कुल 10 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 10 किसानों से 400 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। उप जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अब तक खरीदी जा चुकी धान के भुगतान कि भी जानकारी लिया। क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया की अब तक खरीदे गये सभी किसानों का भुगतान कर दिया गया है और अभी समिति के खाते में पर्याप्त धन उपलब्ध है।