{"_id":"5974ebcf4f1c1b92678b457f","slug":"111500834767-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह से जिले में शुरु होगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह से जिले में शुरु होगा केंद्रीय विद्यालय
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। यदि सब कुछ तय तरीके से होता रहा तो आगामी 15 दिनों में मिर्जापुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 15 कमरों की व्यवस्था की गई है जहां अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले वर्ष से ही प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए पिछली मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से उन्होंने बात की थी लेकिन पत्राचार के बीच ही उनका मंत्रालय बदल गया। नये मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात करने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए एक फार्मेट भर कर राज्य सरकार प्रपोजल भेजता है। राज्य सरकार के माध्यम से जिलाधिकारी ने फार्मेट भर कर केंद्रीय संगठन को भेजा गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने वाराणसी केंद्र को 11 जुलाई को पत्र भेज दिया। वाराणसी केंद्र ने जिलाधिकारी को वैकल्पिक तौर पर 15 कमरों की व्यवस्था करने को कहा है। इसी व्यवस्था के तहत जीआईसी में 15 कमरों को ठीक ठाक करा दिया गया है शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज में शुरु हो जाएंगी। आपरेशनल खर्च मानव संसाधन मंत्रालय वहन करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का नवीन भवन कंतित के पास बनाये जाने की योजना है।