{"_id":"593ee0821126f4156b8b45c3","slug":"111497292930-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी अहिल्या होल्कर की मनाई गई 292 वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी अहिल्या होल्कर की मनाई गई 292 वीं जयंती
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भागवत पाल विचार मंच के तत्वावधान में नगर के सिटी क्लब परिसर में लोकमाता महारानी अहिल्या होल्कर की 292 वीं जयंती मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट एसपी सिंह बघेल ने महारानी अहिल्या होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने होल्कर, गड़ेरिया व धनगर समाज के उत्थान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में धनगर समाज का प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री से मिल कर नया शासनादेश के लिए प्रयास किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जगन्नाथ पाल ने किया व संचालन स्वारथ पाल ने किया। जयंती समारोह के आयोजक जय सिंह पाल व सुभाष पाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश के कैबिनेट एसपी सिंह बघेल ने विंध्यधाम में मत्था टेका। इनको दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित चित्रसेन मिश्र ने कराया। नगर के सिटी क्लब में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य रूप से नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित जय सिंह पाल, सुभाष पाल, भईया लाल पाल, स्वारथ पाल, बड़कू पाल, श्रीधर पाल, ननकू पाल, संजय पाल, महेंद्र पाल, राहुल पाल, डा. शिवजोर पाल, रामानंद, बाबूलाल पाल, सुनील पाल, रामदास पाल, विजय सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में गड़ेरिया व धनगर समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन