फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 houses were being built on forest land, ranger stopped

Mirzapur News: वन भूमि पर बन रहे थे 11 आवास, रेंजर ने रोका

Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
11 houses were being built on forest land, ranger stopped
पटेहरा। सिरसी रेंज के सोनउहा, भरेठा और सिरसी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे 11 मुख्यमंत्री आवास को सिरसी रेंजर ने रोक दिया। शुक्रवार को रेंजर ब्लाॅक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ से सभी आवास लाभार्थियों को वन विभाग की भूमि को छोड़कर अपने या ग्राम पंचायत की भूमि पर आवास निर्माण कराने को कहा। रेंजर गिरिराज ने बताया की ग्रामीणों की शिकायत पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। सिरसी में चार, भरेठा में तीन और सोनउहा में चार मुख्यमंत्री आवास वन विभाग की सुरक्षित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। वन रक्षक की सूचना पर सभी 11 आवासों के निर्माण कार्य को रोक कर लाभार्थियों को अपने-अपने जमीन में आवास निर्माण कराने की हिदायत दी। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया की संबंधित सचिव और राजस्व विभाग को जमीन का सीमांकन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा यदि वन विभाग की जमीन में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, तो उसे खाली कराकर लाभार्थी की जमीन पर आवास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed