फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पाकिस्तान पर की कार्रवाई उसके लिए एक सबब

पाकिस्तान पर की कार्रवाई उसके लिए एक सबब

Wed, 27 Feb 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान पर की कार्रवाई उसके लिए एक सबब
मिर्जापुर। भारत द्वारा पाकिस्तान के आंतकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों पर मंगलवार की भोर की गई कार्रवाई की पूरे जनपद में सराहना की जा रही है। सेवानिवृत सैनिकों ने भी इसे एक सही कदम बताया। कहा कि इस तरह की कार्रवाई भारत को और पहले कर देनी चाहिए थी। जिससे पाकिस्तान अपने गुर्गो को यहां भेजने की हिम्मत नहीं करता। सेवानिवृत सैनिक अमरनाथ तिवारी भारत ने यह कार्रवाई करके देश वासियों का सिर फर्क से ऊचा कर दिया है। इस तरह की कार्रवाई पहले की कर देना चाहिए थी। जिससे पाकिस्तान का मन इतना नहीं बढ़ता है। ना ही उसके यहां के आंतकी यहां आकर ऐसी घटना करते। सेवानिवृत सैनिक जवाहर लाल विश्वकर्मा भारत को अपने दम पर ही बदला लेना चाहिए। उसे किसी विदेशी देश का सहयोग नहीं लेना चाहिए। भारत खुद एक मजबूत देश है। इसको आंख दिखाने वालों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। भारत ने जो किया है वह बिलकुल सही है। इससे शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक श्रद्घाजली है। सेवानिवृत सैनिक अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि भारत के पास किसी भी देश का सामना करने की क्षमता है। इसे किसी भी हालत में किसी से दबना नहीं चाहिए। भारत चाहे तो दस देशों को दिल्ली से ही मिसाइल दागकर उनके दात खट़्टे कर सकता है। पाकिस्तान पर जो हमला किया है वह पूरी तरह से ठीक है। इससे उसको एक सबब मिलेगा। हलिया के महेशपुर निवासी सेवानिवृत सैनिक रामायण सिंह नायक के पद से रिटार्यट हुए है। इनका कहना है कि हमारा देश दयालु है। हर बार पाकिस्तान को माफ कर देता है लेकिन वह नहीं मान रहा है। इस तरह की कार्रवाई से उसके एक सीख मिलेगी। फिर भी नहीं सुधरता है तो उसपर और कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed