{"_id":"5bafc5f3867a557f67735062","slug":"101538246131-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ बजट जारी
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा के निर्देश का असर दिखने लगा है। जिले की दर्जन भर सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। नवरात्र से पहले दर्जन भर जर्जर सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। मिर्जापुर-इलाहाबाद और सिविल लाइन रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बरसात समाप्त होने के बाद अब अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
जनपद सौ से अधिक सड़के जर्जर हो चुकी है। नगरीय इलाके में सिविल लाइन विंध्याचल मार्ग, पीलीकोठी मार्ग, रामबाग रोड, तरकापुर रोड, तहसील रोड, तहसील चौराहे रोडवेज मार्ग, रोडवेज स्टेशन मार्ग, इमामबाड़ा लालडिग्गीरोड आदि शामिल हैं। इसके अलावा मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग, मिर्जापुर रीवा मार्ग, मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग, झिंगुरा अर्जुनुपर मार्ग समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। ये सड़के बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। इससे इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़कों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों के अधिकारियों ने इन सड़कों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा था। शासन ने मंजूरी देते हुए तीन करोड़ का बजट जारी किया है। बजट मिलते ही लोक निर्माण की ओर से कुछ स्थानों पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इसमें लगभग सौ किलोमीटर लंबी सड़क मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग, पांच किलोमीटर लंबी सिविल लाइन विंध्याचल मार्ग पर पैचिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी मरम्मत की कार्रवाई चल रही है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रमेश कुमार ने कहा कि प्रांतीय खंड से संबंधित नगर की आधा दर्जन सड़कों की मरम्मत के लिए 60 लाख रुपये का बजट मिले हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। अन्य खंडों की ओर से भी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।