{"_id":"5b6c89514f1c1b61508b7fd5","slug":"101533839697-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपहरा नदी में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपहरा नदी में डूबने से बच्ची की मौत
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा स्थित पपहरा नदी में कुछ बालिकाओं के साथ नहा रही छह वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 12 बजे हुई इस घटना के बाद तलाश की गई तो उसका शव बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी छोटे दलित की छह वर्षीय बेटी पूजा गुरुवार की दोपहर 11 बजे गांव की कुछ बालिकाओं के साथ क्षेत्र के सोनगढ़ा स्थित पपहरा नदी में स्नान करने गई थी। दोपहर 12 बजे अचानक बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते पूजा बह गई। इस दौरान अन्य बालिकाएं बच गई। अन्य बालिकाओं ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तलाश कराई। करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर पूजा का शव बरामद हुआ।