फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोल बम के नारों से गुंजायमान हुई नगर की सड़के

बोल बम के नारों से गुंजायमान हुई नगर की सड़के

Sun, 29 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बोल बम के नारों से गुंजायमान हुई नगर की सड़के
मिर्जापुर। सावन के पहले दिन शनिवार को बड़ी संख्या में कांवरिये गंगा घाटों पर स्नान, पूजन के बाद सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए सोनभद्र स्थित शिव द्वार, वाराणसी, भदोही, जौनपुर के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद कांवर यात्रा शुरू की। नगर के बरियाघाट पर सुबह से शाम तक कांवरियों का आना जारी रहा।
विज्ञापन

बरियाघाट पहुंचे कांवरियों ने सबसे पहले घाट के पास लगी दुकानों से कांवर यात्रा में प्रयुक्त सामान की खरीदारी की। इसके बाद गंगा स्नान, दर्शन पूजन के बाद कांवर यात्रा शुरू की। अधिकतर कांवरिये बरियाघाट, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, महुवरिया होते सोनभद्र स्थित शिवद्वार के लिए रवाना हुए। इसके अलावा कांवरिये सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ, भदोही स्थित सेमराध नाथ और जौनपुर स्थित शिव धाम में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, नारघाट, इमामबाड़ा आदि इलाकों में बोल बम का उद्घोष गूंजता रहा। विंध्याचल: बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कांवर यात्रा शुरू की। दीवानघाट, पक्काघाट के साथ ही अन्य घाटों पर स्नान के बाद कांवरियों ने जल लिया। जिगना: स्थानीय क्षेत्र के कई गांवों से कांवरियों का जत्था जहां शुक्रवार को बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। शनिवार को कांवरिये शिवद्वार के लिए रवाना हुए। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने बरियाघाट पर व्यवस्था का जायजा लिया। बरियाघाट तिराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, तहसील तिराहा व भरुहना के साथ ही चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। गंगा घाटों पर फोटो खींचने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी कांवर यात्रा पर निकले कांवरियों ने मोबाइल से फोटो लिया।
विज्ञापन

सावन माह में गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कांवरिये जल लेने के लिए आते हैं। शनिवार को महिला कांवरिया जल लेने घाटों ंपर पहुंची लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। बरियाघाट पर महिला व पुरुषों के स्नान के लिए एक ही घाट पर स्नान करने की व्यवस्था बनाई गई है। कपड़े बदलने की समुचित व्यवस्था न होने से से महिला कांवरियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed