{"_id":"59d929234f1c1bd0538b6436","slug":"101507404067-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय पहलवान ने कश्मीर के शेरू को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय पहलवान ने कश्मीर के शेरू को दी पटखनी
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। पुरूषोत्तमपुर बाजार में आयोजित कुश्ती दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती मुगलसराय के दिग्विजय व जम्मू कश्मीर के शेरू पहलवान के बीच खेला गया। दंगल के दौरान दिग्विजय ने शेरू को पटखनी देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विजयी पहलवान को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। दंगल में कुल पांच दर्जन से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटी। इसमें दो जोड़ी कुश्ती महिला पहलवानों के बीच हुई। जिसमें दिल्ली की कविता ने गया की सपना मिश्रा व रंजीता ने हरियाणा की पूनम को पटखनी दी।
दंगल की आकर्षक कुश्तियों में संजय सरसा ने विजय धानापुर को चित किया। इसी तरह से राजबाबू गया सेठ अखाड़ा ने राजू दरियापुर को, चीन्नी हाजीपुर ने अयूब जम्मू काश्मीर को, संतोष ककराही ने दिलीप को, प्रेमनाथ गया सेठ ने पिंटू सैयदराजा को, त्रिभुवन गया सेठ ने विपुल मोहनिया को, अशोक अजगरा ने गौतम चकिया को, सरफराज बच्छाव ने सौरभ काशीपुर को पटखनी देकर विजयी रहे। इसके अलावा पखंडू हाजीपुर ने संदीप वाराणसी को पटखनी दी। जिसका पुरस्कार रामसुरेश सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक ने दिया। दंगल में रुदौली, सरसा, चकिया, अजगरा, उसरौड़ी, बच्छाव, ककराही, वाराणसी, रामनगर, मुगलसरांय, हाजीपुर, जमालपुर आदि के पहलवानों ने जोर आजमाया। दंगल समिति की ओर से रामफरेश पहलवान, रविंद्र पहलवानों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने दर्जनों पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। संचालन मास्टर उदय सिंह व लालबहादुर यादव तथा कमेंट्री चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान सतीश कुमार शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, रामलखन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अंजना सिंह ,राहुल सिंह, रामशकल सिंह, रामआसरे सिंह, आलोक सिंह, संतोष सिंह, वंश नरायन सिंह आदि उपस्थिति रहे।