{"_id":"596a657a4f1c1b0c2f8b45e2","slug":"101500145018-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में दो दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में दो दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने ब्लाक जमालपुर के कई गांवों में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वाले करीब 24 से अधिक लोगों के पर मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों का गांवों में औचक छापेमारी से उपभोक्ताओं व कटियामारों में हड़कंप मचा रहा।
ब्लाक जमालपुर के भड़ेवल, सेमरां, भदावल, गोविंदपुर गांव में अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ छापा मारकर जांच पड़ताल करके अवैध रूप से विजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुक्रवार व शनिवार को छापेमारी के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध चोरी-छिपे विजली का उपभोग करने के अधिनियम के अंतर्गत जमालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक दर्जन घरों में मीटर लगाया गया व 35 का विद्युत काटा गया। 10 लोगों को नया कनेक्शन दिया गया, वहीं 15 हजार रुपये की बकाया बिल वसूली की गई। छापामारी का नेतृत्व अवर अभियंता विधुत उप केंद्र घरवाह के शैलेश कुमार प्रजापति ने किया। टीम में अभिषेक तिवरी, राजेश सिंह,अमित तिवारी, अजय पांडेय आदि शामिल रहे।