फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10095 applications received for inclusion in voter list during revision campaign

Mirzapur News: पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आए 10095 आवेदन

Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
10095 applications received for inclusion in voter list during revision campaign
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा को छोड़कर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 24 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 10095 लोगों ने आवेदन किए, जबकि पहले की सूची से नाम हटाने के लिए कुल 4091 लोगों के आवेदन आए।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। नगर, छानबे, मड़िहान, चुनार व मझवा। इनमें से मझवां विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कारण का कारण यहां पुनरीक्षण अभियान नहीं चलाया गया। मझवां में चुनार आचार संहिता समाप्त होने के बाद शनिवार से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। बाकी चार विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। विशेष तिथियों पर इन क्षेत्रों के सभी बूथों पर भी बीएलओ ने मौजूद रहकर लोगों से आवेदन लिए। पहले चरण में 29 अक्टूबर से 22 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए छानबे विधानसभा क्षेत्र में 2036 आवेदन आए। इसके बाद 23 नवंबर को 352 व 24 नवंबर को 397 आवेदन आए। इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 946 आवेदन आए। इस तरह से कुल 2785 आवेदन आए। इसी प्रकार नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 2100 आवेदन आए। इनमें 29 अक्टूबर से 22 नवंबर तक 1394 आवेदन आए। उसके बाद 23 नवंबर को 291 तथा 24 नवंबर को 415 आवेदन आए। नाम हटवाने के लिए पहले 1093 और बाद में 23 नवंबर को 212 व 24 नवंबर को 314 आवेदन समेच कुल 1619 आवेदन आए। इसी प्रकार चुनार विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कुल 2622 आवेदन आए। 29 अक्टूबर से 22 नवंबर तक 2174 आवेदन आए। इसके बाद 23 नवंबर को 235 तथा 24 नवंबर को 213 आवेदन आए। इसी प्रकार सूची से नाम हटवाने के लिए पहले 554 और बाद में 23 नवंबर को 47 तथा 24 नवंबर को 34 समेत कुल 635 आवेदन आए। इसी क्रम में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कुल 2588 आवेदन आए। 29 अक्टूबर से 22 नवंबर तक 1780 आवेदन तथा बाद में 23 नवंबर को 372 व 24 नवंबर को 436 आवेदन आए। इसी प्रकार सूची से नाम हटवाने के लिए पहले 642 तथा बाद में 23 नवंबर को 127 व 24 नवंबर को 901 आवेदन आए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो भी आवेदन आए हैं, उनकी जांच होगी। उसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed