फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 lakh stolen including cash-jewelry from closed house

बंद मकान से नकदी-गहने समेत 10 लाख की चोरी

Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen including cash-jewelry from closed house
शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण प्रसाद की गली में 15 दिनों से बंद पड़े मकान में चोरों ने बिजली कनेक्शन काटकर सभी कमरों को खंगाला। रविवार को पड़ोसियों ने छत की खिड़की टूटी होने पर चोरी का अंदेशा होने पर मकान मालिक को सूचना दिया। सोमवार की रात मुंबई सेे लौटे मकान मालिक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दिया। वासलीगंज चौकी की पुलिस मौके पहुंची और मकान का दरवाजा खोलकर जांच किया। मकान मालिक के मुुताबिक चोरों ने मकान से नकदी और गहने समेत 10 लाख की चोरी की है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अनिल कुमार अग्रहरि गल्ला व्यवसायी हैं। 20 जनवरी को उनको लकवा मार दिया। परिजन इलाज कराने 26 जनवरी को मुंबई ले गए। मुंबई में अनिल की पुत्री सोनम की ससुराल है। अनिल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और पुत्र अनमोल गए थे। घर पर कोई नहीं था। बंद मकान पाकर चोरों ने पहले छत के दरवाजे के पास दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। असफल पर रोशनदान को तोड़कर अंदर आए। इसके बाद दूसरे और पहले तल के सभी कमरों को खंगाला। रविवार की सुबह रोशनदान टूटा देखकर पड़ोसी ने अनमोल को फोन की चोरी का अंदेशा जताया। सोमवार की रात को अनमोल अपनी मां के साथ घर आया। उसने पहले वासलीगंज पुलिस चौकी को सूचना दिया। पुलिस के पहुंचने पर घर के मुख्य द्वारा से कमरे में प्रवेश किया। कमरे में अंधेरा था। चोरों ने बिजली कनेक्शन को काट दिया था। जिससे बाहर वालों को चोरी के बारे में पता न चल सके। अनमोल के मुताबिक घर में पुश्तैनी गहने जिसमें हार, झुमका, अंगुठी, सीतारामी, पायल आदि के साथ 50 हजार नकदी को ले गए हैं। चोरों ने लगभग 10 लाख का सामान चोरी किया है। अनमोल ने थाने में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कड़ियासासी के चोरों का कारनामा तो नहीं
मिर्जापुर। चोर मकान में एक फीट का रोशनदान तोड़कर घुसे है। इससे यह लग रहा है चोर पतले या कम उम्र के रहे होंगे। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासासी गांव के चोर कम उम्र के ही रहते है। जो पिछले वर्ष एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए थे। एक सप्ताह पूर्व कछवां में अध्यापक का दो लाख रुपये लेकर रफुचक्कर हो गए थे। इन दोनों घटना को अंजाम देने वाले लड़के 10 से 15 वर्ष के बीच के थे। इससे आशंका यही जताई जा रही है कि चोरी को मध्य प्रदेश के कड़ियासासी से आए चोरों ने तो अंजाम नहीं दिया है। चुनाव में फोर्स जिले से बाहर जाने और कछवां में उचक्कागिरी की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने एलर्ट रऌने का निर्देश दिया था, पर रात में गश्त न होने के चलते चोरों ने इत्मिनान से पूरे घर को खंगाला और किसी को कुछ पता नहीं चला। वासलीगंज में पिछले एक माह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंची डाग स्क्वाड टीम
मिर्जापुर। परिजनों का आरोप है कि 10 लाख से अधिक की चोरी हुई। इसके बाद भी पुलिस संजिदा नहीं दिख रही है। रात को वासलीगंज चौकी पुलिस गई। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग थाने जाकर तहरीर दिया। इसके बाद भी डाग स्क्वाड की टीम जांच करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed