फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 lakh stolen including cash and jewelery

नकदी-आभूषण समेत 10 लाख की चोरी

Fri, 04 Mar 2022 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen including cash and jewelery
नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषरपुर माफी में बृृहस्पतिवर की देर रात चोरों ने कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखा तीन लाख से अधिक नकदी और आभूषण समेत 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान के अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो घर में सामान चोरी हुआ था। पुलिस मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विशेषरपुर माफी निवासी संदेश कुमार बिहार में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। पत्नी सविता देवी किसी कार्य से कुछ दिन से मायके गईं थीं। गृह स्वामी संदेश ने बताया अपने तीन भतीजों सोनू, मनीष व धीरज के साथ खाना खाने के बाद बृहस्पतिवार की रात को अलग-अलग कमरों में सो गए थे। शुक्रवार की सुबह पांच जगने पर देखा की दरवाजा बाहर से बंद है। आवाज देकर भतीजे को जगाया। बाहर आकर देखा तो मुख्य बेडरुम जिसमे कोई नहीं सोया था। उसका ताला टूटा था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलमारी तोड़कर उसमे रखा सोना और चांदी के आभूषण चोरी हो गया था। साथ ही पास ही रखा बक्सा व ट्रॉली बैग नहीं था। जिसमें रखा तीन लाख 15 हजार रुपये नकदी चोरी हो गया था। दोनों बैग पास के कब्रिस्तान में फेंका मिला। गृह स्वामी संदेश ने बताया कि पंजाब बैंक से दो बार में रुपये निकाला था। जिससे तीन मार्च को जमीन रजिस्ट्री कराने जाना था।
विज्ञापन

गृह स्वामी ने बताया कि चोरी के एक दिन पूर्व तीन चार की सख्या में लोगो द्वारा घर की रेकी की जा रही थी। अंदेशा है कि उन्ही लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अदलहाट थाने में चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। चौकी प्रभारी नरायनपुर वीपी सिह ने बताया कि घटना का तहकीकात की जा रही है। जिस कमरे में कीमती सामान व नकदी रखा था, उस कमरे में कोई सोया नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed