फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 found infected including policeman, three recovered

पुलिसकर्मी समेत 10 मिले कोरोना संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ

Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 found infected including policeman, three recovered
मिर्जापुर। जिले में लगातार 157वें दिन शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले। तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 10 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 228 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 28 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 158 है। 12 मरीज आइसोलेशन और 62 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 751 की रिपोर्ट आई। 10 पाजिटिव मिले है। इसमें बटेवरा चील्ह से एक महिला, मनुआ चील्ह से एक महिला, मेड़िया सीखड़ से एक महिला, भरैठा चुनार से एक पुरुष, चांदपुर चुनार से एक पुरुष, भभौरा चुनार से एक महिला, पुलिस लाइन से एक पुरुष, हलिया से एक पुरुष,पटिहटा राजगढ़ से एक पुरुष, करनैलगंज चुनार से एक पुरुष है। एक महिला समेत तीन को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक दो लाख 15 हजार 617 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 13 हजार 218 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 399 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 24 हजार 364 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 54 हाट स्पाट है। इसमें 36 ग्रामीण और 18 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed