फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 absent teachers salary cut, stirred

10 गैरहाजिर अध्यापकों का काटा वेतन, हड़कंप

Fri, 22 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 22 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
10 absent teachers salary cut, stirred
श‌िक्षक - फोटो : अमर उजाला
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम गुरुवार को छानबे और राजगढ़ ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में पहुंची। चार-चार खंड शिक्षाअधिकारियों की टीमों ने राजगढ़ और छानबे के 60 परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 अध्यापक गायब मिले।  बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ सिंह ने चार-चार खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बना कर औचक निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

छानबे में खंड शिक्षा अधिकारी किरनबाला सिंह संजय यादव, मनोज यादव और राजेश वैश्य तथा राजगढ़ ब्लाक में अतुलदत्त तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, कन्हैया लाल और प्रेमशंकर की संयुक्त टीम ने जांच किया। निरीक्षण के दौरान छानबे के प्राथमिक विद्यालय कटरा सरेाई में पारुल अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय घमहापुर में रागिनी पाठक, प्राथमिक विद्यालय महोखर में मालिनी कुमारी, सविता और बबिता यादव, प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया दमुआन में विभा देवी, बीना देवी और प्राथमिक विद्यालय नरोईया प्रथम में मधुमिता देवी विद्यालय से गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार विकास खंड राजगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पचोखरा में अमरेश चंद्र, प्राथमिक विद्यालय लहौरा में ओम प्रकाश सिंह, प्राथमिक विद्यालय गगोदरा में सुबेदार और अरशद रेहान, प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रथम में रामसजीवन शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलहाडौल में रामदुलार बिना सूचना के गायब मिले। जांच टीम ने गायब शिक्षकों के वेतन कटौती की संस्तुति की। बीएसए को लगातार शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिली थी।

बीएसए अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। औचक जांच कराया जाएगा। स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों को अब प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी और निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed