पंचायत चुनाव की तैयारी: मेरठ में 35 जोनल और 143 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगे चुनाव
- पंचायत चुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे 35 जोनल और 143 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को करेंगे दुरुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 35 जोनल और 143 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सूची तैयार कर ली गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे। वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी ने निर्वाचन के कार्यों की समीक्षा अपने कार्यालय कक्ष में की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गांवों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
प्रधान पद के लिए बिके 426 नामांकन फार्म
बुधवार को 12 ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 426 नामांकन फार्म लिए गए। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 151 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 100 फार्म बिके। अभी तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका है। सबसे अधिक रजपुरा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 52 पर्चे लिए गए हैं। वहीं, सबसे कम सरूरपुर खुर्द में 19 पर्चें लिए गए। दिनभर ब्लॉक कार्यालय में संभावित प्रत्याशियों का आवागमन लगा रहा। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: आज से 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंच जाएंगे आप, बिना टोल के भरें फर्राटा और फिर...
यहां होंगे पंचायत चुनाव
चुनाव में कुल 13 लाख 35 हजार 65 मतदाता में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 479 ग्राम पंचायत, 6373 ग्राम पंचायत वार्ड, 824 क्षेत्र पंचायत वार्ड व 33 जिला पंचायत वार्ड है। वहीं, 872 मतदान केंद्र व 2351 मतदेय स्थल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/