{"_id":"5bd4931dbdec2269c33c51dd","slug":"zahid-was-trained-by-the-isi-and-was-sending-army-confidential-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISI ने दी थी जाहिद को ट्रेनिंग, डेढ़ साल से भेज रहा था सेना की गोपनीय जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISI ने दी थी जाहिद को ट्रेनिंग, डेढ़ साल से भेज रहा था सेना की गोपनीय जानकारियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
isi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आईएसआई से ट्रेनिंग लेकर जाहिद डेढ़ साल से सेना की गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। क्या-क्या सूचनाएं चाहिए और वो कैसे मिलेंगी, ये जाहिद को आईएसआई ने ट्रेनिंग में सिखाया था।
विज्ञापन
मेरठ के अलावा अब जाहिद का मूवमेंट रोहतक व आगरा में भी होना था। यह सारी बातें जाहिद ने खुफिया विभाग को पूछताछ के दौरान बताईं। अब इस बात की जांच हो रही है कि रोहतक व आगरा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने जडे़ क्यों फैलाना चाहती थी। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी उलझी हुई हैं। बताया गया कि जाहिद रोहतक व आगरा कई बार जा चुका था। वहां की क्या-क्या सूचनाएं उसने भेजीं, यह बताने को जाहिद अभी तैयार नहीं है। जाहिद रिमांड पर कुछ बताएगा, इस पर सुरक्षा एजेंसियां की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
25 लोग संपर्क में
जाहिद की गतिविधियों पर इंटेलीजेंस की कई दिनों से निगाहें थीं। उसकी कॉल सुनने के बाद उसे दबोच लिया गया। जाहिद के संपर्क में मेरठ, बुलंदशहर, रोहतक और आगरा के करीब 25 लोग बताए गए। उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/