फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zahid had contact with ISI and has done many revelations

जासूस जाहिद से ऐसे संपर्क करती थी ISI, पूछताछ में उगले अहम राज, कई बड़े खुलासे

Tue, 30 Oct 2018 01:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 30 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Zahid had contact with ISI and has done many revelations
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

खुर्जा से दबोचे गए जासूस जाहिद से उसका आईएसआई हैंडलर अली कॉल स्पूफिंग के जरिए संपर्क करता था। जाहिद के पास रोहतक की भी जिम्मेदारी थी। रिमांड के दूसरे दिन सोमवार को जांच एजेंसियों की पूछताछ में उसने यह खुलासा किया लेकिन जांच एजेंसियां यह पता नहीं लगा सकीं कि रोहतक में जाहिद को कौन सी जानकारी जुटानी थी। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में जाहिद ने कहा है कि इसकी उसे अभी जानकारी नहीं दी गई थी कि उसे रोहतक में क्या करना था। वह कुछ दिनों बाद वहां जाने की तैयारी में था। लेकिन वह इससे पहले ही पकड़ लिया गया। जानकार बताते हैं कि कॉल स्पूफिंग में फोन करने वाला जो भी नंबर चाहे वह दर्ज कर देता है, फिर वही नंबर कॉल रिसीव करने वाले को दिखाई देता है। पूछताछ में यह सामने आ चुका है कि जाहिद ने मेरठ कैंट की कई गोपनीय सूचनाएं व नक्शे आईएसआई को लीक किए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा वह कई बार आगरा आया और आगरा कैंट व ताजमहल से जुड़ी कई सूचनाएं भेजी हैं। फिलहाल जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किन वजहों से जाहिद आईएसआई के लिए अपने देश से गद्दारी करने को तैयार हुआ। जाहिद ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है जिस पर भरोसा किया जा सके। बता दें, मेरठ क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक शहाब रशीद खान ने पाक जासूस जाहिद को बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के पास से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने उसके मोबाइल में दर्ज डाटा हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है। एटीएस व अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी सोमवार को तस्दीक के लिए जाहिद को बुलंदशहर की कई जगहों पर ले गए। इस छानबीन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसके अलावा मेरठ में जाहिद के कुछ जानने वालों को भी जांच एजेंसियों ने चिह्नित किया है जिनसे पूछताछ की जाएगी।

जाहिद का बैंक खाता खंगाला

आईएसआई एजेंट जाहिद के खाते में मिले 80 हजार रुपये के संबंध में अधिकारियों ने सोमवार को बैंक से जानकारी जुटाई। सूत्रों की मानें तो जाहिद पिछले काफी समय से अपने खाते में थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर रहा था। आरोपी के बैंक खाते की डिटेल चेक की गई है। इसके आधार पर कहीं से कोई भी राशि संदिग्ध रूप से जमा नहीं की गई है। हालांकि अधिकारी इस बाबत अभी बयान देने से कतरा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed