फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yugraj's head operation was successful, his condition is still critical

युगराज के सिर का हुआ सफल आपरेशन, हालत अभी भी गंभीर

Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Yugraj's head operation was successful, his condition is still critical
मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और भाजपा नेता सतेंद्र भराला का बेटे युगराज की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन कर सोशल मीडिया पर युगराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सतेंद्र भराला ने बताया कि चिकित्सकों ने मंगलवार को युगराज के सिर का सफल ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन

डॉ. मीनाक्षी भराला का बेटा युगराज ग्रेटर नोएडा के बैनेट विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहा है। वह द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमवार को वह अपने दोस्तों इशिका, अन्वी, हर्ष, यश के साथ खाना खाकर कार में सवार होकर लौट रहे थे। रामपुर फतेहपुर गांव में खाटू श्याम ढाबे के पास तेज रफ्तार कार पीछे से डंपर में टकरा गई। हादसे में छात्रा इशिका की मौत हो गई और अन्य कार सवार घायल हो गए। घायलों में युगराज की हालत गंभीर बनी हुई थी। युगराज का मंगलवार को फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सकों ने सिर का ऑपरेशन किया। परिजन अस्पताल में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

युगराज के हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फोन पर मीनाक्षी भराला व सतेंद्र भराला से जानकारी ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अस्पताल में युगराज का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed