फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   YouTuber pleaded with CO, declared father and brother innocent

Meerut News: यूट्यूबर ने सीओ से लगाई गुहार, पिता व भाई को निर्दोष बताया

Wed, 15 Mar 2023 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
YouTuber pleaded with CO, declared father and brother innocent
सरधना। यूट्यूबर फरमानी नाज ने सरिया लूट के मामले में नामजद भाई और पिता को निर्दोष बताकर सीओ सरधना से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है। यूट्यूबर के पिता और भाई सरिया लूट की घटना में नामजद हैं।
विज्ञापन

बीते साल नौ अक्तूबर को गांव टेहरकी में निर्माणाधीन टंकी परिसर से सरिया लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर मजदूरों को बंधक बनाकर 26 क्विंटल सरिया, मोबाइल व नकदी लूटी थी। सरधना थाना पुलिस ने सात नवंबर को घटना का खुलासा किया। लूट में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा मुस्तकीम पुत्र मुन्ना भी शामिल थे। दोनों अभी तक फरार चल रहे हैं। मामले में पुलिस फरमानी नाज के भाई अरमान समेत आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। इस घटना से जुड़े आठ और नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें फरमानी के दूसरे भाई फरमान का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को फरमानी नाज सीओ सरधना कार्यालय पहुंचीं और सरिया लूट की घटना में अपने पिता और भाई को निर्दोष बताया। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। फरमानी ने खुद को मीडिया से दूर रखा। इस संबंध में किसी सवाल का जवाब देने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed