फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   YouTuber couple attacked while shooting a video; complaint filed against two individuals.

Meerut News: वीडियो शूट कर रहे यू-ट्यूबर दंपती पर हमला, दो के खिलाफ तहरीर दी

Mon, 22 Jun 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
YouTuber couple attacked while shooting a video; complaint filed against two individuals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट वीडियो शूट कर रहे यू-ट्यूबर दंपती पर सोमवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से दंपती और उनके बेटे की पिटाई की। राहगीरों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
कक्केपुर निवासी हरपाल गोस्वामी ने बताया कि वह अपनी पत्नी शिप्रा गोस्वामी के साथ यू-ट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। दोनों अक्सर फिल्मी गीतों पर वीडियो बनाते हैं। हरपाल के अनुसार, सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी और पुत्र सूरज के साथ मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास वीडियो शूट करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। युवकों ने डंडे से हरपाल पर पीछे से वार किया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची पत्नी शिप्रा और पुत्र सूरज को भी आरोपियों ने पीट दिया।
विज्ञापन

घटना के दौरान राहगीरों के रुकने पर आरोपी बाइक से भाग गए। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed