फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths sitting outside a shop attacked; two thousand rupees snatched.

Meerut News: दुकान के बाहर बैठे युवकों पर हमला, दो हजार रुपये छीने

Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youths sitting outside a shop attacked; two thousand rupees snatched.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, एक आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नूरनगर हॉल्ट के पास दुकान के बाहर बैठे शाहिद व इमरान पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। युवकों ने हमलावरों पर दो हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नूरनगर निवासी शाहिद व इमरान ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह एक दुकान के बाहर बैठे थे। इसी बीच चार हमलावर मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान दुकान के बाहर भगदड़ मच गई। पीड़ितों ने जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया। हमलावरों ने पीड़ितों को सड़क पर दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने पीड़ितों से दो हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed