फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths from Hastinapur visited Kinnaur Kailash

Meerut News: हस्तिनापुर के युवाओं ने किए किन्नौर कैलाश के दर्शन

Sun, 09 Aug 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Youths from Hastinapur visited Kinnaur Kailash
हिमाचल में किनौर कैलाश के दर्शन करते जेपी बैसला स्रोत स्वयं
- 79 फीट की ऊंचाई पर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन को पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। इसी क्रम में ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के दो शिवभक्त युवाओं ने हिमाचल प्रदेश की दुर्गम किन्नौर कैलाश यात्रा पूरी कर करीब 79 फीट ऊंचाई पर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए। छह दिन की कठिन यात्रा के बाद दोनों ने भगवान शिव का विधिविधान से पूजन कर देश में सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।
कस्बा निवासी जेपी बैंसला ने बताया कि पिछले वर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान उन्होंने देश की विजय और विश्व शांति की कामना की थी। इसी संकल्प के तहत उन्होंने किन्नौर कैलाश की यात्रा करने का निर्णय लिया। उनके साथ हस्तिनापुर निवासी राघवेंद्र राघव भी यात्रा में शामिल हुए। दोनों ने कठिन पहाड़ी रास्तों, खड़ी चढ़ाई और पथरीले मार्गों को पार करते हुए किन्नौर कैलाश पहुंचकर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन

इन दोनों युवाओं की यह पहली किन्नौर कैलाश यात्रा थी। यात्रा के दौरान मौसम भी पल-पल बदलता रहा। इसके बावजूद दोनों का उत्साह कम नहीं हुआ। रास्ते भर हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष गूंजते रहे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई बार शारीरिक और मानसिक कठिनाइयां सामने आईं, लेकिन भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था ने उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था और धैर्य की परीक्षा
उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले की ऊंची पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित किन्नौर कैलाश शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां करीब 79 फीट ऊंची प्राकृतिक शिवलिंगाकार शिला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर यहां पहुंचना आस्था, धैर्य और आत्मबल की बड़ी परीक्षा माना जाता है। दर्शन के बाद दोनों युवाओं ने हस्तिनापुर सहित पूरे देश में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

हिमाचल में किनौर कैलाश के दर्शन करते जेपी बैसला स्रोत स्वयं

हिमाचल में किनौर कैलाश के दर्शन करते जेपी बैसला स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed