{"_id":"68ac931af3cc450af6023661","slug":"youths-beaten-up-accused-of-robbing-97-thousand-rupees-case-filed-against-five-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109435-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों से मारपीट, 97 हजार लूटने का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों से मारपीट, 97 हजार लूटने का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 10:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मीरपुर गांव में रविवार रात पशु चोरी के आरोप में दो युवकों से मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनावल निवासी अमर और मुनीश उर्फ अशद अहमद गाजियाबाद के अस्पतालों में कार्यरत हैं। रविवार को ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने मीरपुर गांव में एक फास्ट फूड की दुकान पर रुककर खाना खाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उन पर पशु चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना युवकों ने फोन पर परिजनों को दी और वहां से बाइक से निकल लिए, लेकिन कुछ ही दूरी पर लाहौरगढ़ रजबहे की पटरी के पास कई बाइकों पर सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और दोबारा हमला कर दिया। इसी बीच गांव से पहुंचे योगेश, सतबीर और पड़ोसी अंशुल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने मुनीश से बैग लूट लिया, जिसमें 97 हजार की नकदी, एक सोने की चेन और मोबाइल फोन रखा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित अमर शर्मा की तहरीर पर मीरपुर निवासी अंकुर, योगेश, वागेश, नितिन और अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।