फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth who went to work did religious conversion in Pune

मजदूरी करने गए युवक ने पुणे में किया धर्मपरिवर्तन

Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to work did religious conversion in Pune
मजदूरी करने गए युवक ने पुणे में किया धर्मपरिवर्तन
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बेकरी में मजदूरी करने गए अनुसूचित जाति के युवक ने डेविड इस्लाम धर्म स्वीकार कर अपना नाम मोहम्मद बिलाल रख लिया। युवक गांव में आया तो इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया तो वह मानने को तैयार नहीं है और इस्लाम धर्म में रहने ही बात कर रहा है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ मुस्लिम युवकों पर लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहले गांव में पहुंचे और बाद में थाने पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बेरखेड़ा के मुस्लिम समुदाय के काफी लोगों का पुणे में बेकरी का कारोबार है। ग्राम निवासी डेविड कुमार के पिता महिपाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। डेविड और छोटे भाई लोकेश कुमार पर बहिन की शादी की जिम्मेदारी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से डेविड गांव के मुस्लिम युवकों के साथ बेकरी में कार्य करने पिछले वर्ष पुणे चला गया था। बृहस्पतिवार को डेविड की बहन की शादी थी जिसमें शामिल होने वह पिछले सप्ताह पुणे से घर आया था। उसकी दाढ़ी वह इस्लामिक रीति रिवाज की हरकतें करते देख परिजन हैरान रह गए। डेबिड ने बताया कि पुणे में रहते हुए धर्म परिवर्तन करा लिया है। नाम मोहम्मद बिलाल हो गया है। उसने परिजनों से कहा कि अब घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही मुस्लिम युवकों पर पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है और हिंदू संगठनों को मामले की जानकारी दी। हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश चौहान, भाजपा मंडल, अध्यक्ष नेपाल सिंह, हिंदू जागरण मंच नगर अध्यक्ष रवि भटनागर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड कार्यवाह अर्पित त्यागी, प्रांसू नेगी, दुष्यंत चौहान, आदमी ने भी गांव बेरखेड़ा में पहुंचकर हंगामा किया। एनपी सिंह ने थानाध्यक्ष से धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस डेविड को थाने ले आई है। डेविड के भाई लोकेश कुमार ने पुलिस में गांव के ही मुस्लिम युवकों को पर भाई को आर्थिक लालच व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पुणे में धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed