फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth wearing earphones dies after being hit by goods train

Meerut News: कान में इयरफोन लगाकर रेलवेट्रेक पर जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Youth wearing earphones dies after being hit by goods train
ईयरफोन लगा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एरा गार्डन कॉलोनी के पीछे मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर सोमवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से गुलफाम (38) की मौत हो गई। यह युवक ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से जा रहा था। वह मालगाड़ी की आवाज नहीं सुन पाया। कुछ लोगों ने भी उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। इसी माह में ईयरफोन के कारण हुए हादसों में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक छानबीन के बाद मृतक की पहचान गुलफाम पुत्र इस्माइल निवासी लिसाड़ीगेट हापुड़ रोड हुमायूं नगर के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने बताया कि हादसे से पहले यह युवक ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर जा रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी उसकी ओर आई तो शोर मचाया, लेकिन वह तब भी ट्रैक से नहीं हट पाया। इसके चलते उसकी जान चली गई। हादसे के बाद इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता बदर अली सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलफाम सब्जी मंडी में एक आढ़ती की दुकान पर काम करता था। वह अक्सर इस ट्रैक की ओर घूमने निकल जाता था। गुलफाम के परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि किसी ने उसे ट्रैक की ओर धक्का न दे दिया हो। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इससे पहले इस माह हुए हादसे
19 नवंबर: परतापुर के मोहिउद्दीनपुर रेलवे ट्रैक के पास ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे बीबीए छात्र की मौत
09 नवंबर: मेवला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पास ईयरफोन लगाकर जा रहे 25 वर्षीय यश की मौत
01 नवंबर : कंकरखेड़ा कैंट स्टेशन पर ईयरफोन लगाकर ट्रैक से जा रहे सिपाही पुलकित की मौत
-----
रहें सावधान...नहीं तो खतरे में पड़ेगी जान
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर जाते समय, सड़क पार करते समय या रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन पर तेज आवाज में गीत-संगीत सुनने या बातचीत से बचना चाहिए। अन्यथा ट्रेन या अन्य वाहन की चपेट में आने से जान जा सकती है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हमें खुद ही सावधान होना पड़ेगा। स्कूल-कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं को इस बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed