{"_id":"6b007dea7861c34e160432b5","slug":"youth-surrounded-and-beaten-in-nanu-three-others-also-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114267-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नानू में युवक को घेरकर पीटा, तीन अन्य भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नानू में युवक को घेरकर पीटा, तीन अन्य भी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नानू गांव में रास्ते से गुजर रहे युवक के साथ मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक को पीट रहे लोगों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता समेत तीन अन्य लोगों पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने सरधना थाने में तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को प्रियांशु पुत्र जीतू किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख उसके पिता जीतू और अनिता मौके पर पहुंचे। गांव निवासी हरीश पुत्र राजपाल भी बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में प्रियांशु, जीतू, अनिता और हरीश घायल हो गए।
प्रियांशु के चाचा सुंदर पुत्र राजपाल ने सरधना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।