फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth Should Make Society and the Nation Better: Rajesh Sethi

समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाएं युवा : राजेश सेठी

Sun, 15 Mar 2026 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Youth Should Make Society and the Nation Better: Rajesh Sethi
- आर्य समाज थापरनगर में हुआ रविवारीय सत्संग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर के रविवारीय सत्संग में प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि आर्य जाति या धर्म विशेष का संबोधन न होकर गुणवाचक शब्द है। जो श्रेष्ठ है, वही आर्य है। यदि हम समस्त विश्व को आर्य बनना चाहते हैं तो इसका आरंभ स्वयं से करना होगा। युवा प्रयास करें कि पहले समाज और फिर राष्ट्र को बेहतर बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारे श्रेष्ठ आचरण का प्रभाव समाज परिवर्तन में सहायक होगा। समाज में शुभ कर्मों एवं पवित्र भावनाओं को लोक कल्याण के लिए समर्पित कर हम आर्यत्व की वृद्धि कर सकते हैं। सुभाष मल्होत्रा, मुकेश कन्नोजिया, प्रीति सेठी, ऋचा, धर्मवीर ने ईश्वर भक्ति के सुंदर भजन सुनाए। इस अवसर पर आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ हुआ। यजमान धर्मेंद्र आर्य, अजय गुप्ता, विजय बंसल, चंद्र वासुदेवा, आशीष सेठी, आनंद वर्धन झा रहे।
विज्ञापन

राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया
- आज आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। राजेंद्र शास्त्री ने यज्ञ कराया। यजमान अंकित आर्य एवं शिवानी आर्य रहीं। डॉ. अंकित आर्य ने कहा कि सनातन धर्म एवं वैदिक संस्कृति हम इसको अलग-अलग मानते हैं। हकीकत यह है कि सत्य सनातन वैदिक संस्कृति धर्म ही सबसे पुराना है। हमें धार्मिक नियमों का पालन करना चाहिए। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि लोग वैदिक संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर संजय गुप्तजा, सत्य प्रकाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, अशोक सुधाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed