फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth Power Party workers create ruckus at the SSP office.

Meerut News: युवा शक्ति दल के कार्यकर्ताओं का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Fri, 06 Feb 2026 09:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Feb 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Power Party workers create ruckus at the SSP office.
ब्रह्मपुरी पुलिस पर मारपीट के मामले की जांच करने में लापरवाही के आरोप लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर शुक्रवार को युवा शक्ति दल के जिलाध्यक्ष हर्षदीप सिंह पीड़ित सुरेंद्र के परिवार को लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी पुलिस पर मारपीट के मामले में की गई जांच में लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार व कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की शारदा रोड स्थित माता बाग निवासी सुरेंद्र लाल की पंक्चर की दुकान है। 13 जनवरी को सुरेंद्र अपने बेटे मोहित व रोहित के साथ पंचर की दुकान पर बैठा था। इसी बीच चार आरोपियों ने पिता-पुत्रों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। हमले में चोट लगने से तीनों घायल हो गए थे। सुरेंद्र ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुरेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से मामले की दोबारा से जांच कराने की बात कही। एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि थाना पुलिस को दोबारा से जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed